फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कसम दारू नहीं पिऊंगा: छत्तीसगढ़ के इस जिले में शराब पीना पड़ेगा महंगा, पुलिस ने कराई उठक बैठक

Wed, 24 Jan 2024 10:06 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में सार्वजनिक जगह पर शराब पीना महंगा पड़ेगा। ऐसे शराब प्रेमियों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है।
विज्ञापन
खुले में शराब पीना मना है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में अब सार्वजनिक स्थान पर बैठ कर शराब पीना महंगा पड़ेगा। क्योंकि पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार देर रात को जिले पंडरिया, कवर्धा, पांडातराई समेत कई थाना क्षेत्र में पुलिस ने आउटर एरिया में सार्वजनिक स्थान पर बैठ कर शराब पीने वालो की जमकर क्लास ली है।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने शराब प्रेमियों से उठक बैठक भी कराई है। कबीरधाम एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि शहर के सुनसान जगह पर नवयुवक युवती, छात्र व छात्राएं प्रेमी जोडे बैठे रहते हैं। जो बिल्कुल ही अनुचित है। अक्सर आपराधिक घटनाएं सुने स्थान पर ही घटित होती हैं।

नशेड़ी/ आपराधिक तत्व भी इन जगह पर घूमते रहते हैं। इस कारण पुलिस ने इन जगहों पर दबिश देकर क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने का बिडा उठाया है,अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी अश्लीलता फैलाने वालों पर भी सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा एक दिन पहले मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान मिले अनगिनत लापरवाह वाहन चालक जो अपने वाहनों में ब्लैक फिल्म, ब्लैक नंबर प्लेट, बिना नंबर के वाहन, तीन सवारी, बिना लाइसेंस और कुछ नाबालिक वाहन चालक वाहन चलाते मिले। उन्हे अंतिम चेतावनी दी गई है। आज के बाद से कोई भी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसके जिम्मेदार वे स्वयं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें