फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: डिप्टी सीएम विजय शर्मा का दौरा, कई धार्मिक कार्यक्रमों में हुए शामिल, लोगों से की ये अपील

Mon, 22 Jan 2024 01:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नागरिकों को आग्रह करते हुए कहा कि आज 22 जनवरी के दिन सभी अपने घरों में दीपावली की तरह दीपक जलाएं। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए गौरव का पल है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा दौरे पर आ रहे हैं। वे श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कवर्धा शहर के सरदार पटेल मैदान में भव्य आयोजन किया जा रहा है। वैसे इसकी शुरूआत कल रविवार से हो चुकी है। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर आज सोमवार को एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक एवं पर्यटन महत्व के स्थल भोरमदेव मंदिर को भी श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव पर विशेष साज-सज्जा किया गया है। 

विज्ञापन

 

सोमवार सुबह 11 बजे से लगातार विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा,जिसमें महामाया मंदिर प्रांगण से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आम जनता के लिए रखा गया है। इसके बाद मानस गीत, दीप उत्सव व आरती होगा। सरदार पटेल मैदान में शाम 7 बजे से सुगम संगीत भगवा भारत कार्यक्रम का आयोजन होगा। लोकरंग अर्जुंदा द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।


दीपावली की तरह घरों में जलाएं दीपक – डिप्टी सीएम 

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नागरिकों को आग्रह करते हुए कहा कि आज 22 जनवरी के दिन सभी अपने घरों में दीपावली की तरह दीपक जलाएं। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए गौरव का पल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर कबीरधाम जिले के भी मंदिरों और तीर्थ स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिले के जनप्रतिनिधि इन स्थानों में साफ-सफाई कर रहे हैं। अयोध्या में हो रहे आयोजन को लेकर छत्तीसगढ़ में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की तरफ से भगवान राम के भोग के लिए चावल भेजा गया है। वहीं, सरकार ने इस मौके पर सभी स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी घोषित कर दी है। 22 जनवरी को राज्य में ड्राय डे घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें