फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: निकली गाय की अंतिम यात्रा, बैंड पर धार्मिक धुन, गाड़ी पर रखा था शव, श्रद्धांजलि देने उमड़े लोगों

Mon, 07 Oct 2024 03:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में गाय की अंतिम यात्रा चर्चा में है। दरअसल, कवर्धा शहर में आज सोमवार की सुबह गाय की अंतिम यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
निकली गाय की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में गाय की अंतिम यात्रा चर्चा में है। दरअसल, कवर्धा शहर में आज सोमवार की सुबह गाय की अंतिम यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बैंड भी लगाया गया था, जिसमें धार्मिक धुन बज रहा था। वार्ड के लोग श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हुए थे, इस दौरान महिलाओं की आंखे नम थी। गो पालक राजू पांडेय की यह गाय लंबे समय से बीमार थी। उन्होंने अपनी गाय की हरसंभव सेवा की। लेकिन, सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


तब राजू पांडेय ने अपनी गाय की अंतिम यात्रा सम्मानपूर्वक निकालने की सोची। वह भी सजी हुई गाड़ी में निकाली गई। अंतिम यात्रा में राजू पांडेय के परिवार समेत वार्ड के लोग विदाई में शामिल हुए। इस दौरान गाय के प्रति लोगों का प्रेम इस देखने मिला। महिलाओं की आंखे नम थी। राज्य में किसी भी परिजन की मौत पर शव पर सफेद या पीला कपड़ा डालने की प्रथा है। यहां गाय की अंतिम यात्रा जिस घर के सामने से गुजरी, उसी घर की महिलाएं भी कपड़ा डाल रहीं थी। कवर्धा शहर के इस गाय की अंतिम यात्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें