फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: जादू-टोना के आरोप में दंपती की बेरहमी से पिटाई, महिला का पैर टूटा; गुस्साए ग्रामीणों ने थाना घेरा

Fri, 20 Sep 2024 10:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले जादू-टोना के शक में एक परिवार के लोगों ने दंपति की बेदम पिटाई कर दी। महिला को पैर टूटते तक पीटा गया है।
विज्ञापन
Kabirdham News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले जादू-टोना के शक में एक परिवार के लोगों ने दंपति की बेदम पिटाई कर दी। महिला को पैर टूटते तक पीटा गया है। आरोप है कि अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में कल देर रात ग्रामीणों ने कवर्धा एसपी ऑफिस का घेराव कर दिया। पूरा मामला पंडरिया थाना क्षेत्र के लालपुर खूर्द गांव का है। वही घायल पति-पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती है, जिनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


पीड़ित पति-पत्नी के मुताबिक, घर में माता पिता, दो भाई और भाभियों ने उन पर जादू टोना करने का आरोप लगाते हुए लाठी डंडे से पिटाई की। आसपास के ग्रामीणों ने दोनों पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित पति-पत्नी ने पुलिस पर भी कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित दंपती के घर का कोई न कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है। इस बात को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। पहले भी दो बार पीड़िता ने सास-ससुर के खिलाफ पंडरिया थाना में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों पक्ष शिकायत पर मामला दर्ज किया और विवाद चलता रहा। वर्तमान में पंडरिया थाना शिकायत आवेदन ले लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें