कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कबीरधाम जिले में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य होते तक जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए है।
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बीते दो दिन से बारिश का दौर जारी है। स्थिति ऐसी है कि नदी किनारे बसे गांव में बाढ़ के हालात हैं। वहीं कबीरधाम जिला मुख्यालय कवर्धा नगर पालिका के विभिन्न वार्ड में पानी भर गया है। कवर्धा की जीवनदायिनी नदी सकरी रौद्र रूप ले ली है। नदी किनारे बसे कई वार्डों में पानी घुस गया है। इस मानसून पूरे जिले में अब तक 811.5 मिमी बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कबीरधाम जिले में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य होते तक जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कलेक्टर के निर्देश पर सभी संस्था प्रमुख को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि किसी विद्यालय में बारिश के कारण पानी भर जाने के कारण बच्चों को बैठाने में या स्कूल आने में समस्या आ रही हो अथवा नदी नालों में पानी होने के कारण स्कूल के आवागमन में समस्या हो तो पानी के निकास होने तक विद्यालय में अवकाश घोषित किया जाए। किसी भी स्थिति में बच्चों को संकट में न डालें। इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो।