फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: असम सीएम का कांग्रेस पर हमला, बोले- आतंकियों के साथ खड़े हैं राहुल, सीएम बघेल पर भी कसा तंज

Wed, 18 Oct 2023 05:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

असम के सीएम ने आगे कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण का वादा किया था राम मंदिर जनवरी माह में पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। कांग्रेस की सरकार ने कभी भी राम मंदिर निर्माण को लेकर ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में भाजपा की ओर से कवर्धा व पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन जमा करने से पहले आमसभा का आयोजन किया। इस आमसभा में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा शामिल हुए। उन्होंने आमसभा को संबोधित किया। इजरायल-फिलिस्तीन विवाद पर असम के सीएम ने कहा कि राहुल गांधी ने आतंकवादी संगठन हमास का समर्थन किया है, जबकि केन्द्र सरकार इजरायल के साथ खड़ी है। इस देश में जब भी कांग्रेस की सरकार रही है, तब कई आतंकवादी हमला हो चुके है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि केन्द्र की सरकार ने जो वादा लोगों के साथ किया, उसे हमेशा पूरा किया है। 

विज्ञापन

असम के सीएम ने आगे कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण का वादा किया था राम मंदिर जनवरी माह में पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। कांग्रेस की सरकार ने कभी भी राम मंदिर निर्माण को लेकर ध्यान नहीं दिया है। उल्टे बाबर, हुमायूं, औरंगजेब, अकबर को बढ़ावा दिया है। इस मौके पर भाजपा के कवर्धा विधानसभा प्रत्याशी विजय शर्मा व पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भावना बोहरा ने संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद दोनों प्रत्याशी समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने रैली निकालकर कलेक्ट्रेट में नामांकन फार्म जमा किया। 


भूपेश सरकार के खिलाफ कसा तंज 

आमसभा में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने पूरे प्रदेश में शराब बंदी का वादा किया था। आज छत्तीसगढ़ में एक भी शराब दुकान को बंद नहीं किया गया है। यह सरकार शराब को और प्रमोट कर रहीं है। युवाओं को रोजगार न देकर उल्टे बेरोजगारी भत्ता बांट रही है, जबकि भाजपा की सरकार युवाओं को रोजगार देने की काम करती है। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने केन्द्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक नहीं पहुंचाया है। केन्द्र सरकार ने करीब 16 लाख पीएम आवास की स्वीकृति दी थी, जिसे राज्य सरकार ने रोक लगाकर रखा है। इसी प्रकार चावल की खरीदी केन्द्र सरकार करती है, जिसे कांग्रेस की सरकार किसानों को गुमराह कर रही है।

विज्ञापन

असम व छत्तीसगढ़ दोनों दोस्त

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने छत्तीसगढ़ व असम के बीच संबंध को लेकर कहा कि दोनों राज्य आपस में एक अच्छे दोस्त है। क्योंकि, असम के चाय बगान में छत्तीसगढ़ के लगभग 10 लाख श्रमिक काम करते है। असम में छत्तीसगढ़ के लोगों का पूरा ख्याल रखा जाता है। कवर्धा राजघराना की रानी का मायका असम ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें