फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: केन्द्र प्रभारी ने किसान से ली आठ हजार की रिश्वत, वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ने किया सस्पेंड

Fri, 12 Jan 2024 06:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान यह कृत्य प्रथम दृष्टया समिति में लागू कर्मचारी सेवा नियम के विपरीत प्रतीत होता है।
विज्ञापन
धान खरीदी केन्द्र प्रभारी ने ली रिश्वत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में किसानों से धान खरीदी की जा रहीं है। इस बीच धान खरीदी के नाम पर खरीदी केन्द्र प्रभारी ने एक किसान आठ हजार रुपये की रिश्वत ली है। किसान ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही कबीरधाम कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कार्रवाई करते हुए प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन

 

पूरा मामला पंडरिया ब्लॉक के धान खरीदी केंद्र दामापुर का हैं। केन्द्र प्रभारी दिनेश चंद्राकर ने ग्राम धिकुदिया (विपतपुर) निवासी किसान जगेश्वर वैष्णव से धान खरीदी को लेकर रुपये की मांग किया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान यह कृत्य प्रथम दृष्टया समिति में लागू कर्मचारी सेवा नियम के विपरीत प्रतीत होता है।
 

इस कारण दिनेश चंद्राकर विक्रेता सेवा सहकारी समिति दामापुर को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही खरीदी कार्य के लिए उनके स्थान पर डाटा एंट्री ओपरेटर सुनीन कुमार सिंगरौल को धान खरीदी केंद्र दामापुर का प्रभार दिया गया है। इसके अलावा इस मामले में केन्द्र प्रभारी दिनेश चंद्राकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने कलेक्टर ने उपपंजीयक को निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें