फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीटी प्रवेश परीक्षा का बुरा हाल: मात्र 20.78 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल, 79.21 प्रतिशत अनुपस्थित

Sun, 23 Jun 2024 01:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

बीरधाम जिले में इस परीक्षा को लेकर कुल चार केन्द्र बनाए गए है। व्यापमं के पीपीटी प्रवेश परीक्षा का बुरा हाल रहा। हालात ऐसे रहे कि मात्र 20.78 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए है। 
विज्ञापन
पीपीटी परीक्षा में कम संख्या में अभ्यर्थी हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज रविवार को प्रदेश के सभी पॉलिटेक्निक कॉलेज में एडमिशन के लिए पीपीटी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा की जिम्मेदारी व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को सौंपी गई है। प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केन्द्र में आज सुबह 9 से दोपहर 12.15 बजे तक यह परीक्षा आयोजित की गई। कबीरधाम जिले में इस परीक्षा को लेकर कुल चार केन्द्र बनाए गए है। व्यापमं के पीपीटी प्रवेश परीक्षा का बुरा हाल रहा। हालात ऐसे रहे कि मात्र 20.78 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए है। 

विज्ञापन

 

 

79.21 प्रतिशत अनुपस्थित रहे। मिली जानकारी अनुसार परीक्षा के लिए कबीरधाम जिले से कुल 895 अभ्यर्थी ने आवेदन किया था, इसमें 186 परीक्षा में शामिल हुए। 709 अनुपस्थित रहे। पहली बार ऐसा हुआ कि व्यापमं के परीक्षा में 79.21  प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। बता दे कि कबीरधाम जिले के ग्राम महराजपुर में एकमात्र पॉलिटेक्निक कॉलेज है। यहां तीन ब्रांच में पढ़ाई होती है। इसमें इलेक्ट्रिकल, कम्प्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन शामिल है। पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिले के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वीं उत्तीर्ण व पीपीटी में बेहतर रैंक लाना होता है। एडमिशन के बाद तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम की पढ़ाई की जाती है। 


सीजीटेट (CGTET) में 33 प्रतिशत अनुपस्थित 
इसी प्रकार आज रविवार को व्यापमं द्वारा पीपीटी प्रवेश परीक्षा के अलावा सीजीटेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का आयोजन किया जा रहा है। ये दो पाली में आयोजित की जाएगी। आज सुबह 9 से 12. 15 बजे तक कबीरधाम जिले के कुल 18 केन्द्र में प्राथमिक वर्ग के लिए यह परीक्षा हुई है। इसमें कुल 6063 अभ्यर्थी ने आवेदन किया था, जिसमें से 4038 उपस्थित व 2025 अनुपस्थित रहे। उपस्थिति प्रतिशत  66.60 व अनुपस्थित प्रतिशत 33.39 रहा है। दूसरी पाली आज दोपहर 2 से 5.15बजे होगी। इसमें 24 केन्द्र में 8 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें