फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता की आपबीती: बहला-फुसलाकर ले गया दरिंदा, एक साल तक बनाया हवस का शिकार; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2024 09:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

नाबालिग लड़की की तलाश के लिए संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान लड़की के हैदराबाद में होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को एक साल बाद गिरफ्तार किया है। मामला कुकदूर थाना क्षेत्र का है। जिले के एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि नाबालिग लड़की की मां ने 15 जुलाई 2023 को थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने अपने आवेदन में बताया कि उनकी लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। रिपोर्ट पर धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी थी। 

विज्ञापन


नाबालिग लड़की की तलाश के लिए संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान लड़की के हैदराबाद में होने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम ने पीड़िता को गांधी नगर ईसीएल हैदराबाद से बरामद किया है। उसके साथ ही आरोपी शिव कुमार डहरिया (उम्र 20) पिता लखन डेहरिया निवासी ग्राम अमलडीहा खन्ही थाना लोरमी जिला मुंगेली (छग) को गिरफ्तार किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी शिव कुमार डहरिया शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर हैदराबाद ले गया था। इस दौरान दुष्कर्म किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 366, 376(2)(एन) 376(3) व धारा 6 पास्को एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की। नाबालिग को उनके पिता के सुपुर्द किया गया। आरोपी शिवकुमार डहरिया को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें