डॉ. रेणु जोगी की मंगलवार रात को तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी तबीयत में सुधार है।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसीजे) की केंद्रीय अध्यक्ष और कोटा से विधायक डॉ. रेणु जोगी को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद रायपुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मंगलवार रात तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. रेणु जोगी की तबीयत खराब होने की जानकारी उनके पुत्र और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने दी। उन्होंने बताया कि करीब 20 साल से डॉ. रेणु जोगी ब्लड प्रेशर की दवा ले रही हैं।
अमित जोगी ने बताया कि मंगलवार रात को जब उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। कई टेस्ट होने के बाद क्लॉटिंग की एक समस्या पाई गई। जिसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ। तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें आईसीयू से हटाकर सामान्य बेड पर शिफ्ट कर दिया गया है। उन्हें जल्द ही अस्पतला से छुट्टी मिल जाएगी।
विज्ञापन
सर्जरी के बाद कमजोर हो गई डॉ. रेणु जोगी
इससे पहले भी पिछले साल भी डॉ. रेणु जोगी की तबीयत खराब हुई थी। जिसके बाद उन्हें रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां जांच में पाया गया कि उनकी आंत में ट्यूमर है। जिसका ऑपरेशन मई 2021 में गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में किया गया। ऑपरेशन के बाद डॉ. रेणु जोगी काफी कमजोर नजर आने लगी थी।