फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: घर की बाड़ी में लगे पेड़ में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में पसरा मातम

Tue, 15 Oct 2024 06:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम घुठिया में अज्ञात कारण से घर के बाड़ी में लगे पेड़ से युवक बलराम यादव 18 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम घुठिया में अज्ञात कारण से घर के बाड़ी में लगे पेड़ से युवक बलराम यादव 18 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया,घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


एएसआई आर.पी.बघेल ने बताया कि मंगलवार की सुबह थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना परिजनों के द्वारा दी गई। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
मृतक बलराम यादव के पिता से पूछताछ करने पर बताया कि वह रात को बाथरूम जाने को उठा था तब देखा की बलराम अपना मोबाइल फोन को चला रहा था। जिसके बाद सोने चला गया, सुबह करीबन 5 बजे उसकी पत्नी उठी और बाड़ी तरह गई तो देखा कि बलराम पेड़ में फांसी के फंदे से लटका हुआ था। 
विज्ञापन


मामले में मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू की गई है मृतक के पास से कुछ सुसाइट नोट बरामद नहीं किया गया है। युवक ने किस कारण से आत्महत्या की है जांच का विषय है जांच के बाद मौत का कारण का खुलासा हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें