फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या, नहीं हुई पहचान, कई टुकड़ों में बिखरा मिला शव

Sun, 18 Aug 2024 06:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के कल्याणपुर फाटक के पास ट्रेन के सामने कूदकर एक अज्ञात युवक ने आत्महत्या की है मृतक युवक की पहचान नही हो सकी है रेलवे फाटक से कुछ दूर मोटर साइकिल मिला है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।
 
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के कल्याणपुर फाटक के पास ट्रेन के सामने कूदकर एक अज्ञात युवक ने आत्महत्या की है मृतक युवक की पहचान नही हो सकी है रेलवे फाटक से कुछ दूर मोटर साइकिल मिला है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


अकलतरा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आज रविवार को स्टेशन मास्टर ने बताया की एक युवक का रेलवे ट्रेक पर शव पड़ा हुआ है। पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची, अज्ञात युवक के  शरीर के कई हिस्सों में रेलवे ट्रेक पर बिखरा पड़ा हुआ था। शव को रेलवे ट्रेक से बीनकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

रेलवे ट्रेक के पास एक मोटर साइकिल मिली है। मृतक अज्ञात युवक ने काले रंग के शार्ट, नीले रंग का जींस पहना हुआ था किसी प्रकार का पहचान पत्र नही मिला। मोटर साइकिल के नंबर को आरटीओ से जांच करने पर प्रकाश क्षत्री ग्राम बहुरता तहसील तखतपुर जिला बिलासपुर के नाम पर दिखा है फोन के माध्यम से बात करने पर गाड़ी को बेचना बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें