फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: चलते ट्रैक्टर से उछलकर गिरी युवती की मौत, लिफ्ट लेकर जा रही थी मौसी के घर, परिजनों का बुरा हाल

Wed, 19 Jun 2024 08:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पचरी मुख्य मार्ग पर चलती ट्रैक्टर के इंजन में बैठी युवती की उछल कर गिरने से मौत हुई है। वह लिफ्ट लेकर अपने मौसी के घर ग्राम संकर जा रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पचरी मुख्य मार्ग पर चलती ट्रैक्टर के इंजन में बैठी युवती की उछल कर गिरने से मौत हुई है। वह लिफ्ट लेकर अपने मौसी के घर ग्राम संकर जा रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार, युवती रिंकी यादव 18 वर्ष जोकि अपने गांव कटघरी से अपने मौसी के घर संकर जाने के लिए निकली थी। वह गांव के किसी के ट्रैक्टर में बैठकर जा रही थी। अचानक ट्रैक्टर की इंजन में बैठी रिंकी उछला कर सड़क में जा गिरी हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल लाया गया जहा डॉक्टर ने जांच उपरांत रिंकी यादव को मृत घोषित किया है। मृतक के पिता ने बताया की वह 10 वी तक की पढ़ाई कर छोड़ दी है। घर में रहकर अपने मां के साथ घर के कामों में हाथ बटाती थी। 
 
अकलतरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है। वही जांच के बाद ट्रैक्टर चला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और ट्रैक्टर को जब्त किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें