फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: शराब पीने की आदि थी महिला, डॉक्टर ने नौकरी से निकाला, विवाद करने पर उतारा मौत के घाट

Tue, 31 Oct 2023 04:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

जांजगीर चांपा के शिवरीनारायण स्थित चंद्रा क्लिनिक में महिला कन्या चौहान उम्र 40 वर्ष का मृत अवस्था में शव मिला है। मौके पर शिवारीनारायण की पुलिस टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा के शिवरीनारायण स्थित चंद्रा क्लिनिक में महिला कन्या चौहान उम्र 40 वर्ष का मृत अवस्था में शव मिला है। मौके पर शिवारीनारायण की पुलिस टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपी डॉक्टर जितेंद्र चंद्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, शिवरीनारायण थाना प्रभारी अशोक द्विवेदी ने बताया की मृतका कन्या चौहान जो कि सोमवार की दोपहर करीबन एक बजे अपने घर से भोगहापारा से निकली थी जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। परिजनों की सूचना मिली की मृतका कन्या चौहान जहां चंद्रा किलीनिंक में काम करती थी वहां गई हुई है। सूचना पर परिजन पहुंचे देखा की महिला कन्या चौहान मृत हालत में बेड पर पड़ी हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई। जिसपर डॉक्टर जितेंद्र चंद्रा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की।


पूछताछ के दौरान बताई हत्या की वजह

डॉ. जितेंद्र चंद्रा ने बताया की मृतका कन्या चौहान शराब पीने की आदि थी हमेशा नशे में क्लीनिक आया करती थी। जिससे परेशान होकर दो माह पूर्व उसे काम से निकाल दिया था। जिसे लेकर वह सोमवार की दोपहर आई और वाद-विवाद करने लगी जिससे परेशान होकर उसका गला दबाकर मारने की बात सामने आई है। आरोपी डॉ.जितेंद्र चंद्रा के विरुद्ध धारा 302 के तहत शिवरीनारायण थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें