फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: कूलर बंद करते समय करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, घर में पसरा मातम

Wed, 19 Jun 2024 01:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के पोड़ीदलहा गांव में कूलर बंद करते समय करंट की चपेट में आने से महिला शशि साहू 32 वर्ष की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के पोड़ीदलहा गांव में कूलर बंद करते समय करंट की चपेट में आने से महिला शशि साहू 32 वर्ष की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक आज बुधवार की सुबह शशि साहू 32 वर्ष सुबह करीबन 7 बजे घर में चल रहे कूलर को बंद करने गई हुई थी। कूलर को बंद करने के दौरान महिला शशि साहू करंट की चपेट में आ गई। मूर्छित होकर गिर पड़ी जिसे देख परिजनों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे हुए थे। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है। 


घटना की जानकारी अकलतरा थाना में दी गई,पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें