जांजगीर चांपा जिले के ग्राम परसाही नाला मंदिर के पास खेत से काम खत्म कर घर लौट रही महिला मिना बाई बघेल को तेज रफ्तार बाइक चला रहे नाबालिक चालक ने ठोकर मार दी। हादसे में महिला जख्मी हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पोड़ीदलहा की रहने वाली महिला मिना बाई बघेल उम्र 57 साल आज रविवार को अपने खेतो में काम करने गई हुई थी। खेत का काम खत्म होने के बाद वह घर के लिए जा रही थी। सड़क किनारे पहुंची और सड़क को पार कर रही थी। इसी बीच एक ही मोटर साइकिल में दो नाबालिक बालक बैठकर मोटर साइकिल को चलाते हुए अकलतरा से खाने का टिफिन को छोड़ कर वापस अपने गांव पोड़ीदलहा आ रहे थे। तेज रफ्तार से मोटर साइकिल को चलाते हुए, महिला को सामने से जोरदार ठोकर मारी है। जिससे महिला दूर जा गिरी वही मोटर साइकिल में सवार दोनो नाबालिक भी गिर पड़े जिन्हे हल्की चोट आई है। महिला की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल अकलतरा लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत महिला मिना बाई बघेल को मृत घोषित किया है।
वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। मोटर साइकिल को जब्त किया गया है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।