फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा में हादसा: बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, दो की मौत; कई घायल

Tue, 19 Dec 2023 02:55 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा में सड़क हादसे के दौरान दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दो की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के मेऊभाटा के पास मेन रोड में दो बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई है। जिसमें दो  लोगों की मौत हुई है। वहीं महिला सहित तीन लोगों घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए पामगढ़ अस्पताल लाया गया। गंभीर चोट लगने के बाद उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम खिसोरा के रहने वाला करण कोसले अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर गिरौधपूरी घूमने गए हुए थे। तीनों एक बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक में सवार मनोज संडे अपनी पत्नी के साथ शिवरीनारायण की ओर जा रहे थे। 
विज्ञापन

दोनों की बाइक मेऊभाटा मेन रोड के पास आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बाइक की टक्कर से बाइक सवार सभी एक दूसरे से दूर जा गिरे। सभी घायलों को उपचार के लिए पामगढ़ अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत करण कोसले और मनोज संडे को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल महिला और दो युवकों को गंभीर चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। दोनों मृतक के शव को पामगढ़ अस्पताल के मॉर्चुरी में रखा गया है। आज मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें