फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: ट्रैक्टर और मोटर साइकिल में आमने-सामने से जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

Tue, 13 Aug 2024 05:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के नेशन हाईवे 49 में सड़क हादसा हुआ है। ट्रैक्टर और मोटर साइकिल के बीच हुई आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई है हादसे में युवक जितेंद्र सूर्यवंशी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के नेशन हाईवे 49 में सड़क हादसा हुआ है। ट्रैक्टर और मोटर साइकिल के बीच हुई आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई है हादसे में युवक जितेंद्र सूर्यवंशी की मौत हुई है वहीं करन प्रधान गंभीर रूप से घायल है। जिला अस्पताल में उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार है घटना सारागांव थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र सूर्यवंशी 22 वर्ष जोकि रोजी मजदूरी का काम करता है और करन प्रधान 19 वर्ष ड्रावरी का काम करता है। दोनो किसी काम से अपने गांव हनुमंता से दूसरे गांव मुक्ता गए थे। काम खत्म होने के बाद वापस आ रहे थे तभी नेशन हाईवे 49 में ट्रैक्टर ट्राली में रेत लेकर चालक तेज रफ्तार से चलते हुए सामने आ रही मोटर साइकिल को जोरदार ठोकर मारी है। 

हादसे में दोनो बाइक से गिर गए गंभीर रूप से घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जिसमे जितेंद्र सूर्यवंशी को जांच उपरांत डॉक्टर ने मृत घोषित किया। वही करन प्रधान को गंभीर हालत पर प्राथमिक उपचार किया गया है हालत बिगड़ती देख बिलासपुर रेफर किया गया है। सारागांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है चालक मौके पर से फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें