फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से 20 फीट नीचे गिरी बस: चालक सहित तीन घायल, दूसरी ओर से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में हादसा

Tue, 13 Jun 2023 02:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती

सार

बस खराब होने के चलते उसे बनवाकर बिलासपुर से लौट रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। हादसे में सबसे ज्यादा चोट हेल्पर को आई है। उसका उपचार अस्पताल में जारी है। 
विज्ञापन
पुल से नीचे गिरी बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सक्ती में मंगलवार को एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 20 फीट नीचे जा गिरी। बस में कोई यात्री नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि बस चालक सहित तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा मालखरौदा थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मालखरौदा ब्लॉक के सकर्रा दराभाटा में यात्री बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में बस में सवार चालक, हेल्पर और कंडक्टर घायल हो गए हैं। तीनों बस खराब होने के चलते उसे बनवाकर बिलासपुर से लौट रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। हादसे में सबसे ज्यादा चोट हेल्पर को आई है। उसका उपचार अस्पताल में जारी है। फिलहाल पुलिस बस को निकलवाने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें