फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से ऑटो सवार एक की मौत, आठ घायल; गुस्साए लोगों ने सात घंटे जाम की सड़क

Mon, 12 Jun 2023 08:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

एसडीएम नंदनी साहू ने बताया कि, मृतक के परिजनों को शासन की ओर से मिलने वाली 25 हजार रुपये और जन सहयोग से 50 हजार रुपये, कुल 75 हजार की राशि प्रदान की गई है। वहीं मृतक की पत्नी शुनिला भारद्वाज को आजीविका के लिए व्यवस्था करने की बात कही है।
 
विज्ञापन
सड़क पर जाम लगाए लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में रविवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। इसके चलते ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब सात घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने सोमवार देर शाम चालक को गिरफ्तार किया, फिर जाम खुल सका। हादसा नवागढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ठाकुरदिया गांव का रहने वाला दिलीप भारद्वाज (35) अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पंजाब काम करने के लिए गया था। राशन कार्ड की केवाईसी कराने के लिए वह परिवार के साथ लौटा था। सभी चांपा स्टेशन से रविवार रात करीब 8 बजे ऑटो में गांव आ रहे थे। तभी रेत से भरे ट्रैक्टर ने ऑटो को ठोकर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया और उसमें सवार सभी नौ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला। पुलिस ने सभी घायलों को नवागढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दिलीप भारद्वाज को मृत घोषित कर दिया। अगले दिन सोमवार को दिलीप का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने जांजगीर से शिवरीनारायण के मुख्य मार्ग राजा चौक पर शव रखकर सुबह करीब 9 बजे जाम लगा दिया। इसके चलते आवाजाही बंद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल, एसडीएम, तहसीलदार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने के लिए तैयार नहीं थे। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मुआवजे और नौकरी की मांग रखी
जिला प्रशासन के सामने ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नोकरी, दोनों बच्चों की पढ़ाई का खर्च, पांच लाख आर्थिक सहायता, क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत उत्खनन पर रोक लगाने और ट्रैक्टर चालक दिनेश पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग रखी। हालांकि प्रशासन की टीम ग्रामीणों को समझाती रही, लेकिन वे नहीं माने। फिर करीब सात घंटे बाद जाम खत्म कराया गया। पुलिस ने आरोपी  चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें