फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa News: नशीली दवाई के साथ छह आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

Thu, 12 Sep 2024 09:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जिले के अलग-अलग थाना में सभी आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी, 29 के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
जांजगीर चांपा में गांजा तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले में नशीली दवा, सिरप और गांजा के साथ पांच पुरुष और एक महिला आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की करते हुए सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखरा मोड़ के पास से अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे आरोपी राकेश कुमार यादव 20 वर्ष और अजय सिंह 49 वर्ष के कब्जे से 1342 नग टैबलेट बरामद की है। जिसकी कीमत बाजार में 3220 रुपये और एक मोटर साइकिल को जब्त किया गया है। 

सारागांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर मोटर साइकिल में रखकर नशीली कोडीन युक्त ओनरेक्स कप सिरप बिक्री किए जाने की सूचना पर छापेमारी की गई। पूर्व में दो आरोपियों की गिरफ्तार कर जेल भेज गया है। वही एक आरोपी भीमेश्वर यादव 22 वर्ष फरार चल रहा था। जिसे उसके गांव कांदानारा से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


चांपा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग स्थल पर एक महिला और दो पुरुष जोकि अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा भरकर रखें होने की सूचना मिलने पर तीनों को पकड़ कर तलाशी लेने पर 10 किलो 456 ग्राम गांजा कीमती 90 हजार रुपये बरामद किए हैंं। जिसे आरोपी दिलीप भोई 33 वर्ष निवासी गटागी ओडिशा से लेकर बिक्री के लिए जांजगीर चांपा जिला पहुंचा हुआ था। वहीं महिला मोंगरा बाई केवट 33 वर्ष, सम्पत कुमार सूर्यवंशी 31 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें