फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: सड़कों पर उतरे हजारों कर्मचारी, 'संविदा नियमितीकरण रथयात्रा' शुरू; सीएम बघेल को चेतावनी

Tue, 16 May 2023 09:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा में छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले नियमितीकरण की मांग को लेकर 'संविदा नियमितीकरण रथयात्रा' शुरू कर दी है। रथयात्रा 33 जिलों से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले राज्य के सभी विभागों में कार्यरत 45 हजार से अधिक संविदा कर्मचारी अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर रथ यात्रा शुरू हो गई है। जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण से यह रथयात्रा चलते हुई जांजगीर पहुंची है। जोकि प्रदेश के 33 जिलों से होकर गुजरेगी। और सभी कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में कांग्रेस की सरकार को बने साढ़े चार साल हो चुके हैं। जिसके बाद भी चुनावी घोषणा पत्र में किए जाने को गैर लोकतांत्रिक बताया है। वहीं तत्काल नियमितिकरण का वादा सरकार पूरा करे। जिसे लेकर जांजगीर चापा के शिवरी नारायण से संविदा नियमितिकरण रथयात्रा निकालकर आंदोलन का आगाज किया है। यह रथ 33 जिलों में सरकार के चुनाव के समय जन घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा करने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

जिला संयोजक डॉ. अमित मिरी ने कहा की छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने से पहले कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र में सभी विभाग में लगे संविदा कर्मचारियों नियमित करने का वादा किया था। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बने साढ़े चार साल हो चुके हैं। मगर जनघोषण पत्र में नियमित करने का जो वादा किया था। उस पर अभी तक किसी भी प्रकार से संवाद कायम नहीं की है। वादा पूरा न करना गैर लोकतांत्रिक है।
विज्ञापन


यह हम सभी के लिए बहुत ही चिंताजनक की बात है कि ना केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि सरकार और सरकार के मुखिया द्वारा कही गई संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की कोई भी बात अभी तक सत्य नहीं हुई है। सरकार के मुखिया के नाते मुख्यमंत्री विधानसभा में या अन्य मीडिया माध्यमों में नियमितीकरण की अपनी बात तो कहते हैं किंतु आज तक इस पर किसी भी प्रकार का ठोस अमल नहीं किया गया।

सरकार द्वारा जो जन घोषणा पत्र में किए नियमितीकरण के वादे को पूरा कराने के लिए फिर से प्रदेश के संविदा कर्मचारी लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शिवरीनारायण से होते हुए जांजगीर कचहरी चौक पर नियमितीकरण रथ यात्रा पहुंची। नियमितीकरण रथ यात्रा का शुभारंभ शिवरीनारायण से किया गया। जो कि पामगढ़ अकलतरा से होकर जिला मुख्यालय जांजगीर के पहुंची। आम सभा का आयोजन कर जमकर नारेबाजी की गई। नियमितीकरण की मांग जल्द पूरा करने, तहसीलदार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपकर वादा याद दिलाया गया। संविदा कर्मियों का कहना है कि जिस तरह से 2018 के चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाई गई। इसी तरह से सरकार को गिरा भी सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें