फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: अवैध शराब बिक्री में किराना दुकान संचालक गिरफ्तार, कल सेना के जवान सहित तीन की हुई थी मौत

Tue, 16 May 2023 06:33 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान तीनों वहीं गिर पड़े और बेहोश हो गए। लोगों ने देखा तो उन्हें सीएचसी नवागढ़ लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में अवैध शराब पीने से तीन लोगों की हुई मौत मामले में पुलिस ने एक किराना दुकान के संचालक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी अपनी दुकान में अवैध रूप से शराब बेचता था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मामले में जांच कराने की बात कही थी। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई की है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Janjgir Champa: देशी शराब पीने से तीन लोगों की हुई मौत, शराब में जहर होने की आशंका, मृतकों में एक सेना का जवान

जानकारी के मुताबिक, ग्राम रोगदा में किराना दुकान संचालन कर रहे हरप्रसाद साहू को पुलिस ने पकड़ा है। आरोप है कि, हरप्रसाद अपनी दुकान में अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री करता था। 15 मई की सुबह किसान परसराम साहू (55), कोरबा प्लांट का कर्मचारी सतीश कश्यप (35) और सेना का जवान नन्द लाल कश्यप (35) ने उसकी दुकान से दो पाव शराब खरीदी और दुर्गा मंदिर के पास बैठकर पी रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान तीनों वहीं गिर पड़े और बेहोश हो गए। लोगों ने देखा तो उन्हें सीएचसी नवागढ़ लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जवान नन्द लाल कश्यप की छह मई को ही शादी हुई थी और गांव में भोज कराने की तैयारी चल रही थी। इस बीच यह घटना हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच के बाद किराना दुकान संचालन हरप्रसाद साहू को गिरफ्तार कर लिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें