फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरा परिवार: किराना व्यापारी से लूटे थे 22.5 लाख रुपये; महिला और उसके तीन बेटे गिरफ्तार, इनमें दो नाबालिग

Thu, 06 Jul 2023 02:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती

सार

सक्ती में किराना व्यापारी से 22 लाख रुपये से ज्यादा की लूट मामले में पुलिस ने महिला और उसके तीन बेटों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग हैं। आरोपियों से 10 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी मां-बेटे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सक्ती में किराना व्यापारी से 22 लाख रुपये से ज्यादा की लूट मामले में पुलिस ने महिला और उसके तीन बेटों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग हैं। आरोपियों से 10 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इस मामले में अभी मुख्य आरोपी प्रशांत मिश्रा सहित पांच अन्य की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पांच जून की देर शाम करीब सात बजे करीब किराना व्यापारी भरत अठवानी अपने नौकर के साथ मिलकर दुकान से मिले वसूली के रुपये लेकर घर लौट रहे थे। बैग में उनके करीब 22.50 लाख रुपये थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और बैग लूटकर भाग निकले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच शुरू की तो रायगढ़ के खरसिया के रहने वाले कुछ संदेहियों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान कुछ और लोगों के नाम सामने आए। इसके बाद पुलिस ने सिद्धार्थ शर्मा और उसकी मां मंजू शर्मा व उसके दो नाबालिग बेटों को पकड़ा। आरोपियों के पास से 10 लाख 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें