फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa Accident: तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, 15 घायल; चंद्रहासिनी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे सभी

Wed, 05 Jul 2023 03:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

Janjgir-Champa Accident: जांजगीर-चांपा जिले के मेहंदी गांव के पास मंगलवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई है। हादसे 15 से 20 लोग घायल हो गए। सभी लोग चंद्रहासिनी मंदिर में दर्शन कर लौट थे। हादसे के समय पिकअप में एक ही परिवार के करीब 25 लोग सवार थे।
विज्ञापन
पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई पिकअप। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के मेहंदी गांव के पास मंगलवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई है। हादसे 15 से 20 लोग घायल हो गए। सभी लोग चंद्रहासिनी मंदिर में दर्शन कर लौट थे। हादसे के समय पिकअप में एक ही परिवार के करीब 25 लोग सवार थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसा शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, बिलासपुर के कोटा निवासी एक ही परिवार के 25 सदस्य पिकअप में सवार होकर मंगलवार को चंद्रपुर में चंद्रहासिनी मंदिर दर्शन के लिए गए हुए थे। वहां से सभी देर शाम वापस आ रहे थे। अभी वे मेहंदी गांव पहुंचे थे कि तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। इसके चलते पिकअप में सवार लोग सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में 15 से 20 लोग घायल हो गए। वहीं चालक का पैर केबिन में फंसने से उसकी हालत गंभीर है। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें