फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: शिव कुमार डहरिया ने केंद्र सरकार को बताया तानाशाह, पाकिस्तान से फंड लेने का आरोप

Tue, 09 Apr 2024 06:05 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

कांग्रेस प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया जांजगीर चाम्पा लोकसभा में बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है। जांजगीर चांपा लोकसभा सीट में काटे की टक्कर होने की वाली है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया जांजगीर चाम्पा लोकसभा में बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है। जांजगीर चांपा लोकसभा सीट में काटे की टक्कर होने की वाली है। दोनो प्रत्याशी अपने अपने पार्टी की घोषणापत्र को लेकर आम जनता के बीच पहुंच रहे है। आज मंगलवार को जांजगीर में कार्यकर्ताओं की बैठक कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया की उपस्थिती में ली गई। मीडिया से चर्चा करते प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की,बीजेपी  अंग्रेजो की पार्टी है। उन्होंने कहा देश की आजादी मे आरएसएस या बीजेपी के किसी नेता ने बलिदान नहीं दिया। 

विज्ञापन

 

कांग्रेस प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया ने कहा कि देश की आजादी के लिए कांग्रेस के कई बड़े नेताओं में बलिदान देकर आजादी दिलाई है। वही केंद्र में सरकार बनने के लिए सभी वर्गों के लोगो को अच्छे दिन का सपना दिया,युवाओं को 2 करोड़ नौकरी हर साल देने की बात कही,15 लाख रु खाते में भेजने की बात, काला धन वापस लाने की बात कही। क्या युवाओं को रोजगार मिला,क्य15 लाख रु खाते में जमा हुई,क्या महंगाई काम हुई। बीजेपी की सरकार केवल इन 10 सालो में सभी वर्ग के लोगो को केवल ठगने का काम किया है। इतने में नही रुके देश की सम्पत्ति को उल्टा बेच रहे है। 

विज्ञापन

पाकिस्तान से फंड लेने का आरोप

प्रत्याशी डहरिया ने यह भी आरोप लगाया की बीजेपी पाकिस्तान से भी फंड ले रही है। केंद्र सरकार ने इन 10 साल मे किए गए घोटालों की जानकारी जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विज्ञापन

खुसवंत साहेब ने कांग्रेस प्रत्याशी को बताया भागोड़ा 

बीजेपी के आरंग विधायक खुशवंत साहेब ने अकलतरा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को भगोड़ा और कुकुर गति कर जांजगीर से भागने की बात कही थी। जिसपर पलटवार कर कहा की चरण दास महंत के बयान पर टिप्पणी हो रही है,क्या इस तरह का बयान देने का अधिकार खुशवंत साहेब को है, प्रजातंत्र मे बोलने का अधिकार सबको है इसका मतलब ऐसा बोलना चाहिए क्या उसको। इस तरह की बातो के लिए मैं उनके विवेक पर छोड़ने की बात कही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें