फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर चाकू से हमला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश; लूटपाट की थी नियत

Wed, 31 Jan 2024 10:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों पर दो बार चाकू से हमला किया गया। हमला करने वाले दोनों बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
आरोपी सीसीटीवी में हुए कैद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा रोड स्थित डीएल फ्यूल्स के कर्मचारियों पर दो बार चाकू से हमला किया गया। जिससे सीने और पेट में चाकू से चोट आई है। वहीं हमला करने वाले दोनों बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों युवक लूट की नीयत से घटना को अंजाम देना बताया जा रहा हैं। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार,अकलतरा थाना क्षेत्र के बलौदा रोड स्थित डीएल फ्यूल्स के कर्मचारी पर मंगलवार की रात लगभग एक से दो बजे के बीच दो युवक बाइक में तेल भरवाने के बहाने आए। 50 रुपये का पेट्रोल मोटर साइकिल में भरवाया और 50 रुपये का पेट्रोल डब्बे में भरवाया।

जिसके बाद पैसे नहीं दिया और पेट्रोल कर्मचारी से पैसे की मांग करने लगा। साथ ही अपने हाथ में रखे चाकू से पेट्रोल पंप के कर्मचारी महेंद्र धीवर के ऊपर दो बार हमला कर बाइक में बैठकर मौके से फरार हो गए। हमले का वारदात पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी तुल सिंह पट्टावी ने कहा की सीसीटीवी कैमरे में कैद दोनो आरोपियों की पहचान हो चुकी है। दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है। पूरे मामले का खुलासा गुरुवार को किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें