जांजगीर चांपा जिले के चांपा फ्लाई ओवर ब्रिज के शराब के नशे में धुत रैलिंग पर सोया युवक की गिरने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।
चांपा पुलिस को रात्रि करीबन 11.30 बजे सूचना मिली की एक युवक जोकि फलाई ओवर ब्रिज के नीचे मृत अवस्था में पड़ा हुआ हैं। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया। मृतक युवक की पहचान लछनपुर निवासी पवन सूर्यवंशी के रूप में की गई। फलाई ओवर ब्रिज में मोटर साइकिल को खड़ी कर रैलिंग में सोने की बात सामने आई है। जिससे वह नीचे मुंह के बल गिराने से उसकी मौत हुई है।आज मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों ने बताया कि पवन सूर्यवंशी रोजी मजदूरी का काम करता है शादी हो चुकी है एक बच्चा भी है। सोमवार को काम कर घर आया और खाना खाने के बाद आराम कर रहा था। वह सोमवार की रात 11 बजे घर से मोटर साइकिल लेकर निकला था शराब पी रखी थी। कहा जाने के लिए निकला यह परिजनों को भी बताया नहीं था।