फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: नाबालिक युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Sun, 19 May 2024 08:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

आरोपी नंद कुमार कुर्रे ने नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया है आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी नंद कुमार कुर्रे ने नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया है आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

विज्ञापन

 

 

मिली जानकारी अनुसार,नाबालिक लड़की जोकि 18 अप्रैल की सुबह अपने घर पर थी। घर के पीछे आंगन की तरफ बने बाथरूम के लिए अकेली  गई हुई थी इस बीच नंद कुमार कुर्रे ने उसे अकेला जाता देख उसके पीछे पीछे चला गया और नाबालिक लड़की पीड़िता के मुंह को अपने हाथो से जबरन दबाकर बंद कर दिया और उसके साथ बाथरूम में लेजाकर कर दुष्कर्म किया है। जिसके बाद आरोपी नंद कुमार कुर्रे मौके पर से भाग निकला। घटना की जानकारी परिजनों को दी जिसपर अकलतरा थाने में धारा 376 (3) और 04 पाक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल किया गया। 


पुलिस को सूचना मिली की आरोपी नंद कुमार कुर्रे 18 वर्ष जोकि अपने गांव कोटमीसोनार में है सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर दुष्कर्म के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर आरोपी नंद कुमार कुर्रे ने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर की सबूत पाए जाने पर आज रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें