फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: रेडक्रॉस सोसायटी और बिजली विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 21 लाख 40 हजार रूपये की धोखाधडी

Sat, 13 Jan 2024 04:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

वहीं एक माह बीत जाने के बाद फोन के माध्यम से नौकरी के संबंध में जानकारी ली जिसमे दीपक लाल ने बताया की अभी थोड़ा परेशानी नौकरी लगाने को लेकर चल रही है। जल्द ही सभी का काम हो जाने की बात कही। इस तरह से दो सालों तक घूमाता रहा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाने में 21 लाख 40 हजार रुपये की रेडक्रॉस सोसायटी में सहायक ग्रेड 3 और बिजली विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधडी  करने वाले दीपक लाल मीरी और मोहन लाल साहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

 

दरअसल संजय कुमार सायसेरा निवासी बुंदेली जिला सक्ति ने बताया की दीपक लाल मिरि जोकि रेडक्रॉस सोसायटी प्रदेश कार्यालय रायपुर में AO के पद पर कर्मचारी है। जिससे वर्ष 2018-19 में जान पहचान हुई थी और सोसलमीडिया के माध्यम से बात होती थी। तथा सतनामी समाज छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष था जिसके कारण हम दोनों की मुलाकात होते रहती थी। इस दौरान दीपक लाल ने कहा की रेडक्रॉस सोसायटी का प्रदेश प्रभारी हूं वही मेरे कार्यालय में सहायक ग्रेड 3 के पद के लिए पांच लाख रुपए और भर्ती के लिए चार लाख रुपये लगने की बात कही, साथ ही बिजली विभाग में बड़े अधिकारियों के साथ संपर्क है,रोजाना उठना बैठना होता है। जिसमे जेई और लाइन स्टाफ में नौकरी लगाने की बात कही। जिसमे झांसे में आ गया और मेरे छोटे भाई तीन रिश्तेदारों का भी नौकरी लगाने की बात कहा और मैं पैसे देने के लिए तैयार हो गया। 
 

 

पामगढ़ के रेस्ट में तीन लाख पचास हजार रुपये दिया जिसके बाद सतनामी समाज छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय बैठक पामगढ़ में 3,50,000 रुपये नगद दिया उसके बाद दीपक मिरी के कहने पर एक लाख रूपये फोनपे पर 40 हजार रूपये दिया उसके बाद 4.50 लाख रुपए मोहन लाल साहू के खाते में नेट बैंकिंग के माध्यम से दिया मेरे द्वारा कुल 12.90 लाख रूपये दिया गया जिसमे मेरे छोटे भाई राजेन्द्र कुमार के लिए रेडक्रॉस सोसायटी में सहायक ग्रेड 3 के पद पर, मामा के बेटे के लिए रेडक्रॉस सोसायटी में भृत्य के पद पर, साढू के बेटे के लिए बिजली विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए पैसा दिया था। वहीं मेरा दोस्त अनुवेश टंडन के द्वारा अपनी पत्नी की बिजली में जेई के पद के लिय 8.50 लाख रु दिया गया था।

विज्ञापन

 

 

वहीं एक माह बीत जाने के बाद फोन के माध्यम से नौकरी के संबंध में जानकारी ली जिसमे दीपक लाल ने बताया की अभी थोड़ा परेशानी नौकरी लगाने को लेकर चल रही है। जल्द ही सभी का काम हो जाने की बात कही। इस तरह से दो सालों तक घूमाता रहा।

 

पामगढ़ थाने में 420,120 की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल जांजगीर की मदद ली गई। इस दौरान आरोपी दीपक लाल उम्र44 साल और मोहन लाल साहू उम्र 38 साल को रायपुर जिले के गुलशन वाटिका शिव मंदिर के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेज बाहर, कैपिटल सिटी फेज 2 ब्लॉक नंबर 4 मकान नंबर 27 सडडू थाना विधानसभा से पुलिस हिरासत में लिया गया और धोखाधड़ी के संबंध में पूछताछ करने पर जुल्म स्वीकार किया वहीं धोखाधड़ी रकम को पी खाकर खर्च करना बताया गया। वहीं बची शेषरकम आरोपी दीपक लाल के पास से ₹2000 और आरोपी मोहनलाल साहू के पास से 1500 रुपये बरामद किया गया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें