फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: जमीनी विवाद में चार लोगों ने मिलकर शख्स को पीटा, उपचार के दौरान पीड़ित की मौत

Sun, 21 Jan 2024 09:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह में जामनी विवाद को लेकर चार लोगों ने मिलकर डंडे और टांगिया से मारपीट कर घायल की गई है। परिवार के लोगों उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह में जामनी विवाद को लेकर चार लोगों ने मिलकर डंडे और टांगिया से मारपीट कर घायल की गई है। परिवार के लोगों उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया है। घटना बम्हनीडीह थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन

 

मिली जानकारी अनुसार, खोल बहरा सिदर उम्र 55 साल जोकि आज रविवार की सुबह करीबन 10 बजे सारागाव रोड के तरह खेत में डबल फसल लगने गया हुआ था। वहीं परिवार के तीन पुरुष एक महिला सभी खोल बहरा के पास पहुंचे और खेत में फसल नहीं लगाने की बात खाने लगे। 
 

 

जिसपर विवाद बढ़ गया और सभी ने एक राय होकर डंडे और टांगिया से मारपीट की गई। वही लड़ाई झगडे को देख खोल बहरा का बेटा दौड़ कर घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। खोल बहरा जोकि घायल हो गया था और खेत में ही पड़ा हुआ था जिससे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया। 

 

मृतक खोल बहरा के परिजनों ने बताया की जमीन विवाद चार से पांच वर्षों से चली आ रही है। पुलिस को सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी मानी पांडे ने बताया की घटना के बाद चारो आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें