फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया समीर, डुबकी लगाते ही मुंह में घुसी मछली, करना पड़ा ऑपरेशन

Fri, 29 Mar 2024 05:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया था। बिलासपुर के लाइफ केयर अस्पताल में बच्चे के गले का ऑपरेशन कर तीन इंच की मछली को बाहर निकाला गया है। जहां बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
समीर को अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम करुमहू में तालाब में नहाते समय समीर सिंह गोड 14 साल के बच्चे के गले में जिंदा मछली जा फंसी, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा लाया गया। जहां मछली निकालने का प्रायस डॉक्टरों के द्वारा किया गया, मगर मछली को बाहर नहीं निकाल सके। वही बच्चे की हालत खराब होता देखा बिलासपुर रेफर किया गया।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक समीर सिंह गोड अपने अन्य दोस्तों के साथ स्कूल से आने के बाद तालाब में नहाने गया था। तभी अचानक समीर के मुह के अंदर एक जिंदा मछली गले में जा फंसी जिससे समीर की हालत बिगड़ गई।
 

बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया था। बिलासपुर के लाइफ केयर अस्पताल में बच्चे के गले का ऑपरेशन कर तीन इंच की मछली को बाहर निकाला गया है। जहां बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें