फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: नाली में मिला नवजात शिशु का शव, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, DNA टेस्ट को भेजा जाएगा सैंपल

Mon, 29 Jan 2024 07:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

नवजात शिशु के ब्लड को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। नवजात शिशु के शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। शिशु को वहां किसने फेंका है उसकी तलाश को सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के नैला के वार्ड नंबर-तीन के कुबेर मोहल्ले की नाली में एक नवजात शिशु का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि पैदा होने के बाद नवजात शिशु को नाली में फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला नैला चौकी उप थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

नैला चौकी प्रभारी संगम राम ने बताया कि आज सोमवार की सुबह जब वार्ड नंबर-3 के कुबेर मोहल्ले में नैला नगर पालिका के सफाई कर्मचारी नाली की साफ सफाई करने पहुंचे हुए थे। सफाई करने के दौरान देखा कि एक नवजात शिशु का शव नाली के अंदर में पड़ा हुआ था। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को नाली से निकल कर जिला अस्पताल में पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है। नवजात शिशु के ब्लड को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। नवजात शिशु के शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही पुलिस
वार्ड नंबर-3 में लगे सीसीटीवी कैमरे की खोजबीन की जा रही है। साथ ही मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की जाएगी और मितानिन महिलाओं से जानकारी ली जाएगी कि उस मोहल्ले में कोई गर्भवती महिला थी या नहीं, नवजात शिशु के शव को देखने से पता चलता है की बीती रात ही पैदा हुआ। जिसके बाद उसे नाली में फेंक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें