फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: दो लड़कों का नहर में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, नौ जनवरी से लापता थे दोनों

Fri, 12 Jan 2024 03:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

मिली जानकारी के मुताबिक सलखन गांव के रहने वाले दो नाबालिक लड़के दीपक टंडन उम्र 16 साल और राजेश यादव उम्र 15 हैं। सात जनवरी को दोनों अपने दादा को लेकर गोधना में आयोजित गुरुघासी दास की जयंती में मेला देखने गए हुए थे।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के बरभाटा गांव के नहर में अलग- अलग जगहों से दो नाबालिक लडकों का शव मिला है,जिसमे पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। शिवरीनारायण थाने में  नौ जनवरी को दोनों नाबालिक लड़कों के  गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामला जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 

   

मिली जानकारी के मुताबिक सलखन गांव के रहने वाले दो नाबालिक लड़के दीपक टंडन उम्र 16 साल और राजेश यादव उम्र 15 हैं। सात जनवरी को दोनों अपने दादा को लेकर गोधना में आयोजित गुरुघासी दास की जयंती में मेला देखने गए हुए थे। वहीं रात्रि में दीपक टंडन अपने दाद और राजेश यादव के साथ घर आए थे। दीपक ने कहा की राजेश को घर छोड़ के आने के बाद सो जाऊंगा कहकर घर से निकला था। जिसके बाद दोनों दोस्त घर से निकल गए थे। दोनों घर नहीं पहुंचे। आठ जनवरी की सुबह से घर नहीं पहुंचे पर खोजबीन परिजनों के द्वारा की गई। दोनों लडकों की मगर कोई जानकारी नहीं मिलने पर नौ जनवरी को गुम होने की रिपोर्ट शिवरीनारायण थाने में दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन

दोनों लड़कों का अलग-अलग मिला शव

शुक्रवार को नहर में पानी छोड़ा गया जिसमे बरभाटा नहर में शव मिलने की जानकारी नवागढ़ पुलिस को दी गई, जिसकी पहचान दीपक टंडन उम्र 16 साल के रूप में परिजनों ने उसके बाएं पैर में लगे रोड से की गई है। दीपक टंडन का शव भी जला हुआ था और शरीर में कपड़े भी नही पहना हुआ मिला है। वहीं दूसरे लड़के राजेश यादव उम्र 15 साल का शव सलखान गांव के नहर में मिला है। कपड़े से पहचान की गई है। पांच  दिनों के बाद दोनों दोस्तो का शव मिला है।
 

एसडीओपी यदुमणी सीदार ने कहा की दोनों नाबालिक लडकों का शव मिला है, दोनों की हत्या कर शव नहर में फेकने की आशंका जताई गई है। जिसकी पहचान की गई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल पुलिस कर रही है। वहीं मौके पर एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें