फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Snake Bite: करैत सांप के डसने से दो सगी बहनों की मौत, जमीन पर सोई थीं दोनों, परिजनों में पसरा मातम

Wed, 24 Jul 2024 02:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम भैसो की आश्रित गांव डूमरपाली में जमीन पर सो रही दो सगी बहनों की जहरीले सांप करैत के काटने से मौत हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। ये मामला जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम भैसो की आश्रित गांव डूमरपाली में जमीन पर सो रही दो सगी बहनों की जहरीले सांप करैत के काटने से मौत हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। ये मामला जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार अनन्य जांगडे 16 वर्ष और दीप्ति जांगडे 19 वर्ष दोनों मंगलवार की रात खाना खाने के बाद जमीन पर सोई हुई थी तभी करैत सांप ने बारी बारी से दोनों को डस लिया। 

रात 11 बजे दोनों को उल्टी होने लगी, तभी परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए पामगढ़ सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने छोटी बहन अनन्य जांगडे को मृत घोषित कर दिया। वहीं बड़ी बहन दीप्ति जांगडे को उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पामगढ़ पुलिस को मिलने पर अस्पताल पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें