जांजगीर चांपा जिले के मुर्लीडीह गांव से होकर गुजरी एनएच 49 फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे सड़ी गली हालत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव बुरी तरह से सड़ जाने से पहचान नहीं हो सकी है। हत्या की आशंका जताई गई है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन
डीएसपी प्रदीप सोरी से मिली जानकारी के अनुसार,, ग्रामीणों ने अकलतरा थाने में सूचना दी कि एक व्यक्ति का शव मुर्लीडीह फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे सड़ी गली हालत में पड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। मृतक का शरीर बुरी तरह से खराब हो चुकी है उसने सफेद रंग की टी शर्ट और जींस पेंट पहना हुआ है जेब की तलाशी लेने पर 100 रु और एक चिल्लम मिलीं है मृतक जोकि नशेड़ी था। पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए FSL के पास भेजा गया है उसके बाद पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल पाएगा, फिलहाल हत्या की आशंका जाहिर की है ।