जांजगीर चांपा जिले के केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को 11वीं की छात्रा की बोतल में एसिड जैसा तरल पदार्थ मिलने और अंग्रेजी में लिखा लेटर मिलने को लेकर प्राचार्य कुशल चंद्रा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।
जांजगीर चांपा जिले के केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को 11वीं की छात्रा की बोतल में एसिड जैसा तरल पदार्थ मिलने और अंग्रेजी में लिखा लेटर मिलने को लेकर प्राचार्य कुशल चंद्रा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में शिकायत के बाद BNS की धारा 118 A के तहत FIR दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
दरअसल यह घटना सोमवार 8 जुलाई की है। केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाली 11वीं की एक छात्रा अपने सहेलियों के साथ खेल मैदान से वापस आने के बाद बैग में रखे पानी की बोतल से पानी पिया तो गले में एसिड जैसे जलन होने के बाद मुंह से पानी को निकल दी और चल्लाने लगी। बोतल के पानी को जमीन में गिरने पर उसमे से झाग निकलने लगा।
वहीं अंग्रेजी में लिखा हुआ एक लेटर मिला है जिसमे लिखा था की "स्कूल स्टाफ कितना भी प्रयास कर ले मुझ तक नहीं पहुंच सकते। छात्रा के पिता ने कहा की कुछ दिन पहले भी पानी के बोतल में किसी ने वाशिंग पाउडर डाल दिया था। घर आने के बाद परिजनों को छात्रा ने जानकारी दी थी। तब घटना के संबंध में गंभीरता से नहीं लिया गया।
विज्ञापन
प्राचार्य कुशल चंद्रा से बात करने पर कहा की सीसीटीवी कैमरे लगे है मगर चल नही रहे है जिसके कारण से किसने यह घटना किया है बता पाना मुश्किल है। गुमनाम लेटकर को लेकर पूछने पर कहा की 11वीं के जितने भी छात्र छात्राएं हैं सभी की अंग्रेजी की कॉपी जमा की गई है। उस लेटर की हैंड राइटिंग का मिलान किया जा रहा है।