जांजगीर चांपा जिले के हसदेव नदी के गेमन पुल के नीचे पानी में एक व्यक्ति का शव मिला है। मौत का कारण अज्ञात है,नदी के पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई गई है। पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेजा गया है,चांपा थाना क्षेत्र की है घटना।

विज्ञापन
एसडीओपी यदुमणि सिदार से मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार को हसदेव नदी में नहाने गए लोगो ने नदी ने शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को हसदेव नदी से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान मनोज कुमार साहू निवासी लछलपुर (साबरिया डेरा) के रूप में की गई है। जोकि बिहार का मूल निवासी है यह मृतका अकेला रहता था और ट्रेलर वाहन को चलवाने का काम करता है।
मृतक के जेब से एक मोबाईल और गणेश पंडाल का कूपन बरामद हुई है। मनोज कुमार साहू की मौत का कारण अज्ञात है प्रथम दृष्टि में पानी में डूबने से मौत की आशंका है। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।