फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: डिवाइडर से टकराकर नहर में गिरा बाइक सवार, बचाने गए युवक की भी मौत, दोनों के शव बरामद

Sun, 21 Apr 2024 04:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय से गुजरी हसदेव नहर के पानी में डूबने से दो युवको की मौत हुई है। जिनकी पहचान रवि शंकर (33) वर्ष,विजय देवांगन (18) वर्ष के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय से गुजरी हसदेव नहर के पानी में डूबने से दो युवको की मौत हुई है। जिनकी पहचान रवि शंकर (33) वर्ष,विजय देवांगन (18) वर्ष के रूप में हुई है। दोनों युवकों के शवों को पुलिस ने नहर के अलग- अलग जगह से बरामद किया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


दरअसल, मृतक शंकर श्रीवास 20 अप्रैल की रात्रि करीबन 9.30 बजे खाना लेने के लिए निकला हुआ था। वह अपने बुलट मोटर साइकिल से नहर के किनारे जा रहा था। इस बीच रवि शंकर की गाड़ी राधा कृष्ण मंदिर के पास नहर के किनारे बने डिवाइडर से टकराने के बाद वह नहर में जा गिरा और पानी के तेज बहाव से बहने लगा था।
 

जिसे बचाने के लिए विजय देवांगन उम्र 18 वर्ष वह नहर में खुद गया। रवि शंकर को बचाने के दौरान वह भी नहर के तेज बहाव में बह गया। पुलिस को सूचना मिली और विजय देवांगन की गुम इंसान की सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दोनों की तलाश पुलिस कर रही थी। 

विज्ञापन


आज रविवार को दोनो युवकों का शव मिला है जिसमे मृतक रवि शंकर श्रीवास का शव केंद्रीय विद्यालय के पीछे सकरी नहर खोखरा में मिला वही मृतक विजय देवांगन का शव धुरकोट के पास नहर से बरामद किया गया है। दोनो युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें