जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस अधिकारियों के पद प्रभार में फेर बदल किया है। जिसमे संगम राम प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक को थाना प्रभारी बिर्रा से बदलकर नैला चौकी उप थाने का प्रभारी बनाया है।
जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस अधिकारियों के पद प्रभार में फेर बदल किया है। जिसमे संगम राम प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक को थाना प्रभारी बिर्रा से बदलकर नैला चौकी उप थाने का प्रभारी बनाया है। निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय को यातायात शाखा से थाना प्रभारी बम्हनीडीह का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
निरीक्षक सुरेन्द्र बघेल को रक्षित केंद्र जांजगीर से यातायात शाखा प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक सत्यम चौहान नैला चौकी प्रभारी को सारागांव थाने का प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह को थाना बिर्रा से थाना बिर्रा का प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक लालन पटेल को अकलतरा थाने से यातायात शाखा में भेजा गया है। स.उ.नि. राम प्रसाद बघेल को थाना चांपा से रक्षित केंद्र जांजगीर भेजा गया है। स.उ.नि. दाउ राम बरेठ को थाना सारागांव से रक्षित केंद्र जांजगीर भेजा गया है।