फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: नहर में डूबने से 11 साल के बच्चे की मौत, 15 घंटे बाद शव बरामद, दोस्तों के साथ गया था नहाने

Mon, 18 Mar 2024 04:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

बच्चे की पहचान चंद्रमणि टंडन पिता मुनीलाल टंडन वार्ड नं 15 अम्बेडकर चौक निवासी के रूप की गई है। दोस्तों के साथ नहर में नहने गया हुआ था, नहर के तेज बहाव में बह जाने से पानी में डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के तरौद गांव में छोटी नहर के गेट के पास 11 साल के बच्चे का शव मिला है। बच्चे की पहचान चंद्रमणि टंडन पिता मुनीलाल टंडन वार्ड नं 15 अम्बेडकर चौक निवासी के रूप की गई है। दोस्तों के साथ नहर में नहने गया हुआ था, नहर के तेज बहाव में बह जाने से पानी में डूबने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन

 

मिली जानकारी अनुसार, मृतक चंद्रमणि टंडन अपने कुछ दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए रविवार की दोपहर गया हुआ था। जहां नहर में सभी दोस्त नहा रहे थे,वही चंद्रमणि टंडन नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया। उसके दोस्तों ने देखा मगर इसकी जानकारी परिजनों को नही दी। परिजन बच्चे की तलाश में जुटे थे तभी नहर के पास चंद्रमणि का कपड़ा मिला। 
 

वही देर शाम घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मगर रात होने के कारण खोजबीन नहीं हो सकी। आज सोमवार को सूचना मिली की ग्राम तरौद के ओम मंगलम के पास छोटी नहर के गेट में एक बच्चे का शव फंसा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला गया। जहां शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें