फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: जांजगीर चांपा की सोन नदी में बहा 11 वर्षीय बालक, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी

Sun, 08 Sep 2024 07:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सोनादह के सोननदी में नहाने के दौरान नदी में 11 वर्ष के मासूम बालक खेमराज महिलंगे बह गया है। जिसकी तलाश एसडीआरएफ की टीम कर रही है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है। 
विज्ञापन
बालक की तलाश में एसडीआरएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सोनादह के सोननदी में नहाने के दौरान नदी में 11 वर्ष के मासूम बालक खेमराज महिलंगे बह गया है। जिसकी तलाश एसडीआरएफ की टीम कर रही है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, आज रविवार की सुबह करीबन 9 बजे  खेमराज महिलांगे अपने अन्य साथियों के साथ सोन नदी में नहाने को गया हुआ था,सभी नहाने के बाद निकल गए मगर खेमराज नहीं निकल सका। पानी में डूबने की सूचना ग्रामीणों को मिलने पर सोननदी में तलाश की गई मगर कुछ पता नहीं चल सका घटना की जानकारी बिर्रा पुलिस को दी गई। 

घटना स्थल पुलिस टीम पहुंची और बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है खोज बीन की जा रही है 8 घंटे का समय बीत चुका है मगर खेमराज  का पता नही चल सका है बताया जा रहा है की बच्चे को मिर्गी की बीमारी है जिसके कारण वह पानी में डूब गया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें