फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: मालगाड़ी के सामने युवक ने लगाई छलांग, पैर कटकर हुआ अलग, अस्पताल में भर्ती युवक का उपचार जारी

Wed, 17 Jul 2024 03:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में गीदम रोड़ रेलवे स्टेशन में बुधवार की दोपहर को एक युवक ने मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। इस घटना में युवक का पैर कटकर अलग हो गया।  घटना की जानकारी लगते ही आरपीएफ पुलिस के साथ ही 108 की टीम मौके पर पहुंच घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। 
विज्ञापन
मालगाड़ी के सामने युवक ने लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में गीदम रोड़ रेलवे स्टेशन में बुधवार की दोपहर को एक युवक ने मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। इस घटना में युवक का पैर कटकर अलग हो गया।  घटना की जानकारी लगते ही आरपीएफ पुलिस के साथ ही 108 की टीम मौके पर पहुंच घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया। 

विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस ने बताया कि दोपहर को मालगाड़ी के ड्राइवर ने आरपीएफ को सूचना दिया कि एक युवक मालगाड़ी के सामने कूद गया है, सूचना पर पहुँची पुलिस ने युवक के पास से मिले फोन के आधार पर उसकी पहचान राजेश मिश्रा 37 वर्ष निवासी गीदम रोड़ के रूप में हुई है। 

पुलिस का मानना है कि युवक ने सुसाइट करने के इरादे से ही ट्रेन के सामने छलांग लगाई है, मौके पर जब पुलिस पहुँची तो युवक का पैर कटकर अलग हो गया था, साथ ही पटरी के उस पार गिरा पड़ा हुआ था, फिलहाल घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया है, साथ ही परिजनों को भी अस्पताल आने की बात कही गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें