केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में भारत ने विकास की नई ऊचांईयों को छुआ है, विदेशों में भी भारत की साख मजबूत हुई है। आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया का नेतृत्व आज भारत कर रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत को ताकत देने का काम प्रधानमंत्री मोदी की कुशल नीतियों ने किया है। मज़बूत हिन्दुस्तान का विदेशी देश झुक कर सम्मान कर रहे हैं।
केन्द्रीय राज्यमंत्री सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ को मनरेगा में पहले 11 हजार करोड़ रुपये मिले थे, नौ वर्ष में मोदी सरकार ने 25 हजार करोड़ रुपये मनरेगा के लिये दिये है। जिसमें 18 हजार करोड़ मौजूदा प्रदेश कांग्रेस सरकार के समय दिये गये हैं। सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना में 10 लाख गरीब परिवारों का हक छिनने का काम किया है, कांग्रेस की ऐसी सोच पर तरस आता है। बस्तर की भूमि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों आरंभ हुई आयुष्मान कार्ड योजना में अभी बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 10 लाख आयुष्मान कार्ड संचालित हो रहे हैं, जिनका लाभ बस्तर वासियों को मिल रहा है।
केन्द्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुछ लोग विदेश की धरती में गाली देते-देते देश को भी गाली देने में आमदा है। वहीं अमेरिका प्रधानमंत्री मोदी को अपनी संसद में बुला रहा है, इसमें भारत का सम्मान बढ़ रहा है। जो लोग विदेश जाते हैं, वो वहां भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, इस महत्वपूर्ण बात का ध्यान रखना चाहिये और ऐसे गंभीर विषय पर देशवासियों को सोचना है।