फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी मंत्री की 'भाषा' पर भड़के भाजपाई: कवासी लखमा का फूंका पुतला, थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग

Fri, 09 Jun 2023 08:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर/कांकेर

सार

भाजपा कार्यकर्ता आबकारी मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने हल्बी बोली में भाजपा के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर उन्हें गाली दी है। 
विज्ञापन
कांकेर में आबकारी मंत्री के खिलाफ थाने में भाजपाइयों ने की शिकायत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में आए आबकारी मंत्री कवासी लखमा के विवादित बयान ने तूल पकड़ लिया है। मंत्री लखमा की 'भाषा' को लेकर भाजपाई भड़क गए हैं। जगदलपुर में शनिवार को भाजपाइयों ने मंत्री के खिलाफ थाने में शिकायत दी। वहीं कांकेर में उनका पुतला दहन करने करने के साथ ही एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। भाजपा कार्यकर्ता आबकारी मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने हल्बी बोली में भाजपा के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर उन्हें गाली दी है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...मंत्री कवासी लखमा की फिसली जुबान: भाजपा को लेकर हल्बी में अभद्र भाषा का किया प्रयोग, मामला हुआ वायरल

कांग्रेसी बौखलाहट में दे रहे अनाप-शनाप बयान
कांकेर में भाजपाइयों ने शहर के पुराने बस स्टैंड में आबकारी मंत्री लखमा का पुतला दहन किया। इसके बाद थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए शिकायत दी। भाजपाइयों का कहना है कि सत्ता जाने के डर से मंत्री और अन्य नेतागण अभद्र व अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। भाजपा के शहर मंडल प्रभारी दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी को उजागर करने से इनके मुखिया और मंत्री बौखलाहट में हैं। अनाप-शनाप बयानबाजी के बाद अब गाली-गलौज पर उतर आए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपाई बोले- आहत महसूस कर रहे
वहीं जगदलपुर में भी भाजपाइयों ने थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सपन देवांगन ने कहा कि, आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने सार्वजनिक रूप से भाजपा सगंठन और पदाधिकारियों के लिए हल्बी में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है। इससे काफी आहत महसूस कर रहे हैं। अपने वक्तव को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित भी किया। इसी के चलते सोशल मीडिया में प्रसारित विडियो क्लिप की सीडी और मंत्री लखमा के विरुद्ध कार्यवाही के लिए आवेदन दिया गया है। 

आदिवासी नायकों की प्रतिमा अनावरण में फिसली जबान
छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा कांकेर के अंतागढ़ में आदिवासी नायकों की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान पहले तो उन्होंने आदिवासी नायकों के बारे में बात की फिर अचानक वह भाजपा पर हमलावर हो गए। वह भाजपा के गौठान निरीक्षण और मई महीने में गौठानों में मवेशी ढूंढने की बात कह रहे थे। इसी दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने भाजपा को लेकर हल्बी भाषा में अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें