फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: बीच सड़क पर दो महिलाओं ने किया ड्रामा, जमकर हुई मारपीट, महिला ने पति से अफेयर का लगाया आरोप

Mon, 08 Jan 2024 01:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर शहर के लाला जगदलपुरी लाइब्रेरी के सामने रविवार की दोपहर को दो महिलाओं के बीच मारपीट शुरू हो गई। महिलाओं की इस मारपीट के दौरान लोग उन्हें छुड़ाने के बजाय वीडियो बनाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
बीच सड़क पर दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर शहर के लाला जगदलपुरी लाइब्रेरी के सामने रविवार की दोपहर को दो महिलाओं के बीच मारपीट शुरू हो गई। महिलाओं की इस मारपीट के दौरान लोग उन्हें छुड़ाने के बजाय वीडियो बनाते हुए दिखाई दिए। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई जहां दोनों महिलाओं को कोतवाली थाना ले जाया गया उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रविवार की दोपहर को सड़क पर अचानक से दो महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर एक दूसरे के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया आसपास के लोगों के द्वारा लड़ाई बंद करने के साथ ही मारपीट ना करने की बात कही लेकिन महिलाएं किसी की बात सुनने के बजाय मारपीट कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने यातायात पुलिस के साथ ही कोतवाली पुलिस को दिया गया, मौके पर पहुँची पुलिस ने जब महिलाओं को रोकने के साथ ही मारपीट का कारण पूछा तो एक महिला का कहना था कि इस महिला के द्वारा उसके पति के साथ अफेयर चला रहा है जिसकी जानकारी लगने के बाद उसे समझाया भी गया लेकिन वह मानने की बजाय उसकी बातों को अनसुना कर दिया था। दोनों के द्वारा बातचीत करने के दौरान अचानक से मारपीट शुरू हो गया पुलिस ने दोनों महिलाओं को कोतवाली थाने में लाकर उनके ऊपर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें