फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस बेटे को लेने गया, उसी ने हत्या कर दी: ताऊ-ताई के साथ रहता था, पिता को लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 16 Apr 2023 08:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है। आरोपी बेटे के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जा रही है। वह वारदात के बाद से फरार है। उसे तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। आरोपी ने लकड़ी से पीट-पीटकर अपने पिता को मार डाला। युवक अपने पिता से अलग होकर अपने ताऊ-ताई (बड़े पापा-बड़ी मां) के साथ रहता था। पिता उसे लेने के लिए पहुंचा था। इस पर गुस्से में आरोपी ने उनकी जान ले ली। वारदात के बाद से आरोपी भाग निकला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला आमाबेड़ा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोनू यादव (52) के बड़े भाई के कोई संतान नहीं थी। ऐसे में सोनू का बेटा मुकेश यादव (28) उनके साथ ही रहता था। इस बात को लेकर सोनू का अक्सर अपने भाई और भाभी से विवाद होता था। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम सोनू अपने बेटे मुकेश को लेने के लिए पहुंचा था। इस दौरान उनमें विवाद होने लगा। आरोप है कि मुकेश ने लकड़ी के पीढ़े से अपने पिता के सिर पर वारकर कर दिया। 

मुकेश अपने पिता पर हमला करने के बाद भाग निकला। इसके बाद परिजन सोनू को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है। आरोपी बेटे के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जा रही है। वह वारदात के बाद से फरार है। उसे तलाश कर रहे हैं। अभी तक उसके बारे में जानकारी नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें