भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि अत्यंत महत्वपूर्ण छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा में कांग्रेस नेताओं व आला अधिकारियों के परिवार के सदस्यों को खुले रुप में फायदा पहुंचाने की नीयत से कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार व घोटाला कर शिक्षा जगत को भी शर्मशार कर दिया है।
जगदलपुर में छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा में उजागर हुए घोटाले व भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस सरकार की शवयात्रा निकाली और शवदाह भी किया।
स्थानीय गोलबाजार चौराहे में दोपहर एक बजे एकत्र हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पीएससी परीक्षा में घोटाले का विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस सरकार की काठी सजाई व जोरदार नारेबाजी के साथ मेन रोड में शवयात्रा निकालकर प्रदर्शन किया और गोलबाजार चौराहे में शवदाह भी किया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि अत्यंत महत्वपूर्ण छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा में कांग्रेस नेताओं व आला अधिकारियों के परिवार के सदस्यों को खुले रुप में फायदा पहुंचाने की नीयत से कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार व घोटाला कर शिक्षा जगत को भी शर्मशार कर दिया है।
विज्ञापन
सम्मानीय उच्च न्यायालय ने फर्जी तरीके से चयनित ऐसे अभ्यर्थियों के चयन पर रोक लगाते हुये इसमें लिप्त प्रदेश कांग्रेस सरकार से जवाब तलब किया है। अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि महाघोटालों की भूपेश सरकार ने पांच सालों में एक भी संस्था या क्षेत्र को नहीं छोड़ा, हर जगह बेधड़क भ्रष्टाचार हुआ है। पीएससी परीक्षा में हुई बड़ी गड़बड़ी का विरोध करते हुये भाजयुमो ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है।