जगदलपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाकों में डीआरजी, बस्तर फाईटर्स, कोबरा एवं एसटीएफ की संयुक्त पार्टी 21 मार्च को नक्सल विरोधी अभियान में निकली थी।
जगदलपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाकों में डीआरजी, बस्तर फाईटर्स, कोबरा एवं एसटीएफ की संयुक्त पार्टी 21 मार्च को नक्सल विरोधी अभियान में निकली थी इसी दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। नक्सली जंगल के रास्ते भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान 23 मार्च की सुबह 8:30 बजे थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के ग्राम डोडीतुमनार व गोन्दपल्ली के मध्य जंगल पहाड़ी में डीआरजी, बस्तर फाईटर्स एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान एक पुरूष नक्सली का शव हथियार के साथ बरामद किया गया है और मौके से नक्सली सामान भी बरामद हुआ है। मुठभेड़ में मारे गये नक्सली की शिनाख्तगी आवलम पोदिया 25 वर्ष निवासी पीड़िया थाना गंगालूर जिला बीजापुर नक्सल संगठन मे गंगालूर एरिया कमेटी का पार्टी सदस्य के रूप में की गई है।