जगदलपुर में शुक्रवार की सुबह शहर में एक घण्टे हुई झमाझम बारिश ने शहर की पोल खोल दी है। एक ओर जहां निचले इलाके में बसे घरों में पानी भर गया, वही शहर के बीच स्थित कोतवाली थाना में लगे विशालकाय पेड़ भी धराशाही हो गया, इस घटना में कोतवाली थाना में मौजूद जब्त गाड़ियां भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
जब्त गाड़ी हुई पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
बता दे कि कोतवाली थाना परिसर में सायबर आफिस के सामने पुलिस द्वारा जब्त गाड़ियों को खड़ा किया गया था, लेकिन विशालकाय पेड़ के गिरने से गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, वही पेड़ को काटने का काम भी शुरू कर दिया गया है।